लोरिंग मशीन से मकान तोड़ने और परिवार पर हमला करने का आरोप, तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
लोरिंग मशीन से मकान तोड़ने और परिवार पर हमला करने का आरोप, तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के लिखमीसर उत्तरादा गांव में लोरिंग मशीन से मकान तोड़ने और परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शिकायत चौथे भाई की पत्नी अरूणा पत्नी जोगाराम ने दर्ज करवाई है।
परिवादिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे उसके खेत में बने मकान को उसके जेठ कालूराम पुत्र भागूराम जाट ने लोरिंग मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल को भी लोरिंग मशीन से तोड़ दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार परिवादिया और उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा परिवार पर जान से मारने के उद्देश्य से हमला करने का आरोप लगाया गया है। परिवादिया ने बताया कि हमले में उसके पति और बच्चों के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।
इसके अलावा ध्वस्त किए गए मकान से कीमती सामान उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार को खतरा है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर उसके पति के तीन भाइयों कालूराम, रामरख और शीशराम पुत्र भागूराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गोकुलचंद को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ