Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां इतने लोगों पर मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां इतने लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां इतने लोगों पर मामला दर्ज
 बीकानेर।  पूगल के कुम्हारवाला गांव की सहकारी समिति के व्यवस्थापक के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। व्यवस्थापक रामदेव खटीक ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ पूगल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी रामदेव पुत्र भैरूलाल खटीक ने रिपोर्ट में बताया कि 27 अक्टूबर को समिति में किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जाना था। इसकी सूचना पहले ही ग्रामवासियों और किसानों को दे दी गई थी। घर पर आवश्यक कार्य होने और रास्ते में एक कार्यक्रम में बुलाए जाने के कारण उन्हें समिति पहुंचने में करीब 10 से 15 मिनट की देरी हो गई।
रामदेव के अनुसार, जब वे समिति पहुंचे तो कुम्हारवाला निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, जगमाल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह और घनश्याम सिंह पुत्र बाबूसिंह समिति के गेट पर खड़े थे और ताला खोलने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उन्होंने तीनों को समझाने का प्रयास किया तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मारने और रास्ते में अकेला मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। रामदेव ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस घटना से उन्हें जान-माल की सुरक्षा का भय है और किसानों के लिए निर्धारित खाद वितरण कार्य भी प्रभावित हुआ।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच खाजूवाला सीओ विजयपाल आरपीएस को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: