रिहायशी भूखंड पर कथित अवैध कब्जे करने के प्रयास, जान से मारने की धमकी, नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रिहायशी भूखंड पर कथित अवैध कब्जे करने के प्रयास, जान से मारने की धमकी, नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में रिहायशी भूखंड पर कथित अवैध कब्जे के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कायम नगर चौधरी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय मुन्नी बानो की रिपोर्ट पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।परिवादिया मुन्नी बानो ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने चारों पुत्रों को बराबर हिस्से में भूमि देकर मकान बनवा दिए थे। उनके एक पुत्र अलियास के हिस्से के भूखंड पर बड़े पुत्र सिकंदर तथा कथित भू-माफिया नूरदीन पुत्र भंवरू खां अवैध कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि इस दौरान कई बार उसके परिवार के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2024 में कई बार आरोपियों ने भूखंड पर जबरन निर्माण का प्रयास किया। विरोध करने पर मुन्नी बानो और उनकी बहू रहीमा के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और गाली-गलौज की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।परिवादिया ने यह भी आरोप लगाया कि 20 दिसंबर 2024 को उनके पुत्र अलियास पर शादी समारोह से लौटते समय धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और आरोपियों ने बंदूक व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया गया है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अलियास को झूठे मुकदमे में फंसाने और उसका पासपोर्ट जब्त कराने की धमकियां दीं। साथ ही, पुलिस को पूर्व में कई शिकायतें देने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
गंगाशहर पुलिस ने मुन्नी बानो की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई मदनलाल को सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ