वृद्ध दंपती की बेशकीमती कृषि भूमि को षड्यंत्रपूर्वक हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में 4 जनों पर मामला दर्ज
वृद्ध दंपती की बेशकीमती कृषि भूमि को षड्यंत्रपूर्वक हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में 4 जनों पर मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के उदासर क्षेत्र में एक वृद्ध दंपती की बेशकीमती कृषि भूमि को षड्यंत्रपूर्वक हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक वकील समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
उदासर निवासी पीडि़ता बिदाम कंवर पत्नी मोहन सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि उदासर में उनके पति के नाम चक 11 व 12 बीएसएम में संयुक्त खाते की करीब 17.70 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पीडि़ता के अनुसार, परिचित होने के नाते आरोपी महेश कुमार (जो पेशे से वकील है) और मनीराम का उनके घर आना-जाना था।
उन्होंने जमीन का बंटवारा व राजस्व कार्य कराने का झांसा देकर वृद्ध पति-प7ी से कई खाली स्टांप और सादे कागजों पर हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगवा लिए। आरोप है कि इन हस्ताक्षरित स्टांप पेपरों का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आसूराम के नाम जमीन का फर्जी व कूटरचित इकरारनामा तैयार कर लिया। इसके बाद जमीन पर अवैध अधिकार हासिल करने के लिए दीवानी अदालत में वाद दायर कर दिया। पड़ताल करने पर सामने आया कि वर्ष, 08 में खरीदे गए स्टांप पेपर का उपयोग इस फर्जीवाड़े में किया गया। पुलिस ने कोर्ट के इस्तगासे पर आरोपी आसूराम, महेश, मनीराम और सलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ