बुजुर्ग से मारपीट कर सोने की अंगूठी छीनने का आरोप,: पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुजुर्ग से मारपीट कर सोने की अंगूठी छीनने का आरोप,: पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के शिवनियां कुंडलियां गांव में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने और रुपए व सोने की अंगूठी छीनने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिवनियां कुंडलियां निवासी सूरजाराम पुत्र टिंकूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने काम से जा रहा था।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई तथा उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपए और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी छीन ली।
परिवादी ने मामले में जगदीश पुत्र अमानाराम मेघवाल, मुलाराम पुत्र अमानाराम मेघवाल, प्रलादराम पुत्र मोड़ाराम मेघवाल, अर्जुनराम पुत्र मोडाराम मेघवाल और प्रकाशराम पुत्र मोडाराम मेघवाल निवासी शिवनियां कुंडलियां के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
हदां थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भागीरथराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ