मकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने व जान से मारने के आरोप में पुत्र-पिता पर मामला दर्ज
ृृृृृृमकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने व जान से मारने के आरोप में पुत्र-पिता पर मामला दर्ज
महाजन। स्थानीय पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने मकान पर अवैध कब्जा करने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाजन निवासी जुगलकिशोर पुत्र रामरख स्वामी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके रिश्तेदार माणकचंद शर्मा का महाजन में एक आवासीय भूखंड है, जिसकी पावर ऑफ अटॉर्नी उसके पास है। परिवादी के अनुसार, उसने उक्त भूखंड पर मकान बनाकर महावीर जाखड़ को किराए पर दे दिया था। कुछ समय बाद मोखमपुरा निवासी राजेंद्र गोदारा भी उसके साथ रहने लगा।
कुछ वर्षों बाद राजेंद्र गोदारा ने मकान पर कब्जा कर लिया। समझाइश के बावजूद मकान खाली नहीं किया गया। इस संबंध में राजेंद्र गोदारा के पिता बृजलाल पुत्र सुरजाराम से शिकायत की तो दोनों पिता-पुत्र भडक़ गए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे।वही मकान की तरफ देखने पर भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। गांव के दो-तीन अन्य लोगों भी आरोपियों के पक्ष में हो गए।परिवादी के अनुसार, मकान से संबंधित सभी दस्तावेज उसके पास मौजूद हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ