Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र  करने के आरोप में  आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bansal
9 hours ago
भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र  करने के आरोप में  आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज


 भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र  करने के आरोप में  आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर।  नोखा थाना क्षेत्र में जमीन और मकान से जुड़े विवाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। नापासर निवासी मनीष कुमार पुत्र करणीदान तिवाड़ी की रिपोर्ट पर नोखा पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनीष कुमार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी पट्टा, मुख्त्यारनामा, परित्याग पत्र और विक्रय पत्र तैयार कर उनके स्वामित्व वाले मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।
रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता स्व. करणीदान तिवाड़ी को नोखा के मोहनपुरा क्षेत्र में करीब 3200 वर्गफीट भूमि व मकान वर्ष 1981 में दान के रूप में मिला था। इसके बाद वर्ष 1999 में संबंधित पक्ष की ओर से पंजीकृत दान पत्र भी उनके पिता के पक्ष में किया गया था। परिवार के नापासर चले जाने के बाद मकान बंद रहने के कारण रिश्तेदार मोहनलाल को रहने के लिए दिया गया था।
मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मकान खाली करवाने के लिए वर्ष 2014 में न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के निर्णय के बाद 11 जनवरी 2024 को मकान का कब्जा उन्हें सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट में बताया गया कि 13 मार्च 2026 को जब वह अपने चाचा दुर्गाप्रसाद के साथ मकान की देखभाल के लिए पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला और नेम प्लेट टूटी हुई मिली। आरोप है कि पूछताछ में उन्हें विनोद, महेश और बजरंगलाल द्वारा ताला व नेम प्लेट तोड़े जाने की जानकारी मिली।
मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनके मकान और जमीन को हड़पने की नीयत से सुन्दरलाल पुत्र रमणलाल के नाम से कथित फर्जी पट्टा तैयार किया गया। इसके आधार पर मुख्त्यारनामा, परित्याग पत्र और विक्रय पत्र तैयार करने का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि इन दस्तावेजों में उनके मकान और भूमि से संबंधित फोटो व विवरण का गलत उपयोग किया गया। परिवादी ने ग्राम पंचायत बीकासर से प्राप्त रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित मिसल नंबर में सुन्दरलाल के नाम कोई पट्टा दर्ज नहीं है।
मनीष कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने महेश कुमार, विनोद कुमार, कंचन देवी, बद्रीनारायण, जसोदा, उमेश, गोपाल और पूर्णानन्द सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई रामस्वरूप को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: