Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, जान से मारने की धमकी, नामजद सहित 30-50 लोगों पर केस

rk
6 hours ago
बीकानेर: कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, जान से मारने की धमकी, नामजद सहित 30-50 लोगों पर केस

बीकानेर: कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, जान से मारने की धमकी, नामजद सहित 30-50 लोगों पर केस

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित जीएम गैसोनेट कार्यालय में दर्जनों वाहनों से पहुंचे लोगों द्वारा कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट, अभद्रता और कामकाज में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित 30 से 50 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी बुधराम सिहाग पुत्र हनुमानराम, निवासी बधूरो की ढाणी, नोखा, हाल निवासी जीएम गैसोनेट, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जून की शाम करीब 7 बजे ओमप्रकाश बिश्नोई, राहुल घंटियाला उर्फ महावीर, नरेंद्र तथा उनके साथ 30 से 50 अन्य लोग 10 से 15 वाहनों में सवार होकर कार्यालय पहुंचे।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सभी लोग डंडों एवं अन्य हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने कार्यालय परिसर में घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कार्यालय का नियमित कार्य भी बाधित किया गया।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने ओमप्रकाश बिश्नोई, राहुल घंटियाला उर्फ महावीर, नरेंद्र सहित 30 से 50 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: