बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने युवक और बच्चे को मारी टक्कर, मामला दर्ज
बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने युवक और बच्चे को मारी टक्कर, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक युवक और बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है। परिवादी वसंत सिंह, पुत्र कल्याण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की 12 सितंबर 2026 को शाम करीब 8 बजे एक स्विफ्ट गाड़ी आई। परिवादी ने उसे साइड दे दी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मारी और तेज रफ्तार से आगे निकल गया। जिससे परिवादी के दाएं पैर की हड्डी टूट गई और मांस फट गया साथ ही बच्चे के पैर की अंगुलीटूट गई तथा एड़ी के पीछे के हिस्से में मांस भी फट गया।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ