Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पत्नी, बेटों और सास पर मारपीट कर कमरे में बंद करने का आरोप, केस दर्ज

Bansal
1 month ago
बीकानेर: पत्नी, बेटों और सास पर मारपीट कर कमरे में बंद करने का आरोप, केस दर्ज

बीकानेर: पत्नी, बेटों और सास पर मारपीट कर कमरे में बंद करने का आरोप, केस दर्ज

खुलासा ऑनलाइन, जामसर। जामसर थाना क्षेत्र के बदरासर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बेटों और सास पर मारपीट करने और उसे कमरे में बंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार बदरासर 21 केएमडी निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी, बेटे विक्रम और बबलू तथा सास शांतिदेवी ने उसके साथ मारपीट की।

परिवादी का आरोप है कि मारपीट करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। घटना में उसके हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। रामकुमार की रिपोर्ट के आधार पर जामसर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मानवसिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना के कारणों और परिवादी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: