मकान गिरवी रखकर लिए लाखो रूपए, न रकम लौटाई न कब्जा दिया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
मकान गिरवी रखकर लिए लाखो रूपए, न रकम लौटाई न कब्जा दिया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में मकान गिरवी रखकर 11 लाख रुपए उधार लेने और बाद में रकम वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। परिवादी का आरोप है कि रुपए लेने के बाद आरोपी ने न तो उधार की राशि लौटाई और न ही गिरवी रखे मकान का कब्जा दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार चिरंजीलाल पुत्र जसुराम निवासी विश्वकर्मा गेट, रामदेव मंदिर के पास, वाल्मीकि बस्ती ने इस संबंध में शिकायत दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपना मकान गिरवी रखकर परिवादी से 11 लाख रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी आरोपी ने राशि वापस नहीं की और मकान का कब्जा भी परिवादी को नहीं दिया। परिवादी ने पुखराज पुत्र रमेश, निवासी वाल्मीकि बस्ती, कस्सूर गेट के पास पर आरोप लगाया कि उसके रुपए हड़प लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ