Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला, सवाई माधोपुर से पकड़े गए दो आरोपी

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला, सवाई माधोपुर से पकड़े गए दो आरोपी

बीकानेर: चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला, सवाई माधोपुर से पकड़े गए दो आरोपी

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जालबसर गांव में 20 अक्टूबर की रात युवक नेमाराम जाट की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया है। युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार, सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन और उनके निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने लगातार तीन दिनों तक कार्रवाई करते हुए करीब 10 स्थानों पर दबिश दी और लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीलाल पुत्र ओमप्रकाश जाट और कालूराम पुत्र सीताराम जाट, निवासी जालबसर के रूप में हुई है। मामले में कांस्टेबल पुनीत कुमार और नरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल, राजेंद्र कुमार, रतनलाल और सुभाष चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: