Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

rk
2 months ago
बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
 
बीकानेर। पीली धातु से बनी ईंट को सोना बताकर सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाना में आईदान राम जाट ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
 
प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसकी मुलाकात नोखा घंटाघर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं का हवाला देते हुए उससे शुद्ध घी खरीदने का अनुरोध किया। विश्वास कायम करने के लिए आरोपी ने 30 दिसंबर 2025 और 25 जनवरी 2026 को बीकानेर में आईदान राम से घी खरीदा और भुगतान भी किया। इसके बाद 10 फरवरी 2026 को वही व्यक्ति अपने एक साथी, जिसे उसने अपना साला बताया, के साथ मिला और एक कथित पीली धातु दिखाते हुए दावा किया कि यह निर्माण कार्य के दौरान मिली है। आरोपियों ने करीब एक किलो धातु को सात लाख रुपए में बेचने की पेशकश की और किसी को भी जानकारी न देने की बात कही।
 
आईदान राम के अनुसार 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह सात लाख रुपए लेकर बीकानेर के गंगानगर चौराहे पर पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों ने कथित सोने की ईंट उन्हें सौंप दी और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। शाम को जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो दोनों के मोबाइल नंबर बंद मिले। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थी ने बताया कि मानसिक आघात और सामाजिक दबाव के कारण वह तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: