Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर:  क्लैम में गड़बड़ी मिलने पर डॉ. बोथरा डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के खिलाफ जालसाजी को मुकदमा दर्ज

rk
4 months ago
बीकानेर:  क्लैम में गड़बड़ी मिलने पर डॉ. बोथरा डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के खिलाफ जालसाजी को मुकदमा दर्ज

बीकानेर:  क्लैम में गड़बड़ी मिलने पर डॉ. बोथरा डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के खिलाफ जालसाजी को मुकदमा दर्ज 

बीकानेर। आरजीएचएस के तहत पेश किए गए क्लैम में गड़बड़ी मिलने पर पवनपुरी स्थित डॉ. बोथरा डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के खिलाफ जालसाजी को मुकदमा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरजीएचएस योजना में एक सितंबर 24 से 15 सितंबर 25 तक प्रस्तुत क्लेमों की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। मरीजों की आवश्यकता से अधिक जांचें कर दी गईं। एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एचआईवी टेस्ट कर दिया गया। कम उम्र के मरीजों के आरए फैक्टर, इंफैक्शन, शूगर की जांचें लिखना। मरीज के टी2 डीएम की शिकायत थी, जबकि उसके एचबी1एसी टेस्ट नॉर्मल पाया गया। ओपीडी स्लिप पर डॉक्टर के अलग-अलग साइन और मुहर मिली हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

एसएचओ ने बताया कि परिवादी से पूरा रिकॉर्ड मंगवाया गया है। पीबीएम हॉस्पिटल के जिन डॉक्टरों के साइन और मुहर ओपीडी स्लिप पर हैं उन सभी से पूछताछ की जाएगी। दरअसल यह पूरा मामला साइन मिसमैच का बताया जा रहा है। आरजीएचएस की परियोजना निदेशक ने इसकी जांच कराई थी। पीबीएम हार्ट हॉस्पिटल और मेडिसिन के डॉक्टरों ने ओपीडी स्लिप पर अपने साइन की तस्दीक नहीं की।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: