दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के इंदपालसर हीरावतान निवासी विवाहिता वसुंधरा ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया के अनुसार, उसका विवाह 26 मार्च 2026 को मालासर, रतनगढ़ निवासी राजेश कुमार के साथ हुआ था। वहीं, उसकी बहन पूजा का विवाह उसके जेठ संदीप के साथ हुआ था। वसुंधरा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपए नकद और मोटरसाइकिल नहीं देने को लेकर उसे मानसिक ताने देते थे और प्रताड़ित करते थे। परिवादिया के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को वह अपनी बहन के साथ पीहर आ गई। उसने अपने पति राजेश कुमार, ससुर मोटाराम मेघवाल, सास रूकमादेवी, जेठ संदीप और ननद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ