Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

चोरों के हौसले बुंलद बिजली लाइन के तार को एक किलोमीटर से ज्यादा चोरी कर ले गये

rk
2 weeks ago
चोरों के हौसले बुंलद बिजली लाइन के तार को एक किलोमीटर से ज्यादा चोरी कर ले गये


चोरों के हौसले बुंलद बिजली लाइन के तार को एक किलोमीटर से ज्यादा चोरी कर ले गये
बीकानेर।   बज्जू क्षेत्र में कोलासर माईनर पर लगी करीब 1.5 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन के तार चोरी हो गए हैं। इस संबंध में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जोधपुर डिस्कॉम बज्जू के कनिष्ठ अभियंता गोरधन मीणा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 4 जून की रात को कोलासर माईनर पर स्थापित एसीएसआर डॉग कंडक्टर लाइन के लगभग 25 पोलों से तीनों बिजली तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए। इस चोरी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार, इस वारदात से विभाग को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही, उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुई सामग्री बरामद करने की मांग की है।बज्जू पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला बिजली अधिनियम की धारा 136 के अंतर्गत पाया गया। हेड कांस्टेबल धर्मवीर को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस चोरी की घटना ने क्षेत्र की बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: