अचानक टायर फटने से पलटी कार, पांच जने हुए बुरी तरह घायल, पहुंचाया अस्पताल
अचानक टायर फटने से पलटी कार, पांच जने हुए बुरी तरह घायल, पहुंचाया अस्पताल
श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 पर सडक़ हादसे की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे कार सवार 5 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में कार सर्विस रोड पर करीब 20 फुट दूर जाकर गिरी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह गाड़ी बिहार पासिंग बताई जा रही है सभी सवार बिहार के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था की एंबुलेंस मौके पर पहुंची पांच घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। इनमें से दो गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
इनमें से दो गंभीर घायल 24 वर्षीय राहुल कुमार व 29 वर्षीय मुन्ना को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। योगेंद्र, विकास, गौतम, रोहित का मेडिकल टीम द्वारा ट्रोमा में उपचार किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ