गाय से टकराकर पलटी कार, 25 वर्षीय युवक घायल,अस्पताल में करवाया भर्ती
गाय से टकराकर पलटी कार, 25 वर्षीय युवक घायल,अस्पताल में करवाया भर्ती
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बीदासर रोड पर रीडी गांव के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार गाय से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, रीडी गांव के पास कार अचानक गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
एंबुलेंस टीम ने बाना के पास घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान मुकेश पुत्र रामनिवास, उम्र 25 वर्ष, निवासी बीदासर के रूप में हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ