Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में इस जगह खुले नाले में गिरी कार, मौके पर पहुंचे लोग

Bansal
8 months ago
बीकानेर में इस जगह खुले नाले में गिरी कार, मौके पर पहुंचे लोग

 बीकानेर में इस जगह खुले नाले में गिरी कार, मौके पर पहुंचे लोग 

बीकानेर. बीकानेर में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 10 बजे गजनेर पुलिया के पास सुभाषपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खुले और गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंधेरा होने और सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण चालक को नाले का अंदाजा नहीं हो पाया। कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नाले में जा गिरी।

 

वाहन का अगला हिस्सा लगभग पूरी तरह नाले में धंस गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय युवकों ने बिना देर किए कार के दरवाजे खोले और घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: