अज्ञात वाहन से टकराई कार, तीन युवक घायल, एयरबैग खुलने से बची जान
अज्ञात वाहन से टकराई कार, तीन युवक घायल, एयरबैग खुलने से बची जान
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे से सूरतगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार रात उरमूल ट्रस्ट के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान एयरबैग खुल गए, जिससे आगे की सीट पर बैठे युवकों की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सूरतगढ़ से लूणकरणसर की तरफ आ रही थी। उरमूल ट्रस्ट के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की एंबुलेंस की मदद से घायलों को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संग्राम पुत्र संजय, शुभम पुत्र प्रदीप और आकाश पुत्र सुभाष चावरिया, निवासी शिवबाड़ी, बीकानेर को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ