Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर:  एकराय होकर पहुंचे और घर के आगे खड़ी कार-बाइक में कर दी तोड़फोड़

rk
1 month ago
बीकानेर:  एकराय होकर पहुंचे और घर के आगे खड़ी कार-बाइक में कर दी तोड़फोड़

बीकानेर:  एकराय होकर पहुंचे और घर के आगे खड़ी कार-बाइक में कर दी तोड़फोड़ 

बीकानेर। पवनपुरी में देर रात को एकराय होकर पहुंचे बदमाशों ने घर के आगे खड़ी कार-बाइक में तोड़फोड़ की। रोकने पर घरवालों से मारपीट और हंगामा किया। वारदात को अंजाम द देकर फरार हो गए। रविवार की रात को करीब 12.30 बजे आठ-दस बदमाश एक राय होकर पवनपुरी के चार नंबर सेक्टर स्थित नेहरू पार्क के पास प्रियांशु अरोड़ा के मकान पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने घर में घुसने की कोशिश की। दरवाजे पर लाठियां भांजी और घर के आगे खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज आई हैं जिनमें लाठी-डंडों के साथ नजर आ रहे हैं।

 घटना के संबंध में प्रियांशु की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी कपड़े की दुकान है। ताऊजी पवन कुमार का बेटा यश अरोड़ा चार रातों से उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। रविवार की रात को 7-8 साथियों के साथ घर आया और हथियारों से तोड़फोड़ की। उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसकी जांच एएसआई झंवर लाल को सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: