राज्यसभा की 11 सीटों पर उम्मीदवार घेाषित, पुनिया और गुर्जर राजस्थान से
खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार अरूणाचल से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिक परमार, जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया, मध्यप्रदेश में तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल,
मणिपुर में ए. शारदा देवी, राजस्थान में डॉ. अल्का गुर्जर, डॉ. सतीश पुनिया, ओडि़शा से देबाशीष सांमतराय को मौका दिया गया है। बता दे कि राजस्थान से राज्यसभा के उम्मीदवारों के लिए सतीश पुनिया, अल्का गुर्जर के साथ राजेन्द्र राठौड़, रवनीत बिट्टू, नरसी कुलरिया के नामों की भी चर्चा थी लेकिन संगठन ने पुनिया और गुर्जर पर भरोसा जताया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ