Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनावी अलर्ट के बीच बॉर्डर क्षेत्र दबोचा गया हैडलर्स को

Bansal sadi
6 hours ago
चुनावी अलर्ट के बीच बॉर्डर क्षेत्र दबोचा गया हैडलर्स को

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बीच एजेंंसियां भी अलर्ट है। इसी के चलते एजेंंसियों ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस और सीआईडी (आईबी) की संयुक्त टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी नशा तस्कर को देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 आरोपी पर पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करने और भारतीय नागरिकों के सिम कार्ड पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन सिम कार्ड के जरिए भारतीय मोबाइल नंबरों पर पाकिस्तान में व्हाट्सऐप भी चालू करवाता था। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देश पर जिले में आदर्श आचार संहिता की पालना के साथ संगठित अपराध, जघन्य अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी अभियान के तहत अनूपगढ़ थाना पुलिस और सीआईडी (आईबी) की टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत कर संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 27 ए निवासी 45 वर्षीय बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र बॉर्डर क्षेत्र में घूमकर भारतीय नागरिकों के सिम कार्ड कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचा रहा था। इन सिम कार्ड के माध्यम से भारतीय मोबाइल नंबरों पर पाकिस्तान में व्हाट्सऐप नंबर चालू करवाए जाने की बात भी सामने आई है।

 

पुलिस का आरोप है कि इस गतिविधि के जरिए आरोपी भारत की संप्रभुता, एकता, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों में संलिप्त था। इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों तथा पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: