16 ग्राम पंचायतों में कल लगेगा शिविर, इन गांवों के लोगों के होंगे रूके हुए काम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि 30 जून को बीकानेर के सुरधना चौहानान और केसरदेसर जाटान, लूणकरणसर के कपूरीसर और गोपल्याण, श्रीडूंगरगढ़ के जाखासर और बापेऊ, कोलायत-हदां के कोलायत और खाखूसर, बज्जू के मोडायत, पूगल के गंगाजली, छत्तरगढ़ के शेरपुरा, खाजूवाला के 25 केवाईडी तथा नोखा के चिताणा, ढिंगसरी, रायसर और सिनियाला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ