Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

परशुराम द्वार पर कैंपर ने स्कॉर्पियो को मारी कई टक्करें, मची अफरा-तफरी

Bansal
6 hours ago
परशुराम द्वार पर कैंपर ने स्कॉर्पियो को मारी कई टक्करें, मची अफरा-तफरी


 परशुराम द्वार पर कैंपर ने स्कॉर्पियो को मारी कई टक्करें, मची अफरा-तफरी
 बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। परशुराम द्वार के पास हुई इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हडक़ंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को एक कैंपर वाहन ने कई बार जोरदार टक्कर मारी। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्करें जानबूझकर मारी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में कौन सवार था और टक्कर मारने वाली कैंपर गाड़ी में कौन लोग मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: