खुलासा न्यूज,बीकानेर। भैरूजी दर्शन कर लोट रही गाड़ी के पलट जाने और एक दर्जन से अधिक यात्रियों के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ के लाखूसर क्षेत्र की है। जहां पर लाखूसर के बास यात्रियों से भरी कैंपर गाड़ी पलट गयी। कैंपर में सवार यात्री राजासर भैरूजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक कट मारने के चलते गाड़ी पलट गयी। जिसमें सवार लोग मेहरासर गांव के बताए जा रहे है। अचानक हुए हादसे के बाद एकबारगी मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ