Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: झूलते बिजली तारों की चपेट में आया ऊंट, करंट लगने से मौके पर मौत

Bansal sadi
3 weeks ago
बीकानेर: झूलते बिजली तारों की चपेट में आया ऊंट, करंट लगने से मौके पर मौत

बीकानेर: झूलते बिजली तारों की चपेट में आया ऊंट, करंट लगने से मौके पर मौत

बीकानेर। जसरासर क्षेत्र में एक ऊंट की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा चेनाना मार्ग पर झूलते बिजली के तारों की चपेट में आने से हुआ।   किसान मालाराम नायक का ऊंट इस हादसे का शिकार हुआ, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मालाराम ने जानकारी दी कि बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे, जिसके कारण ऊंट उनकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह ऊंट किसान के परिवार के लिए आय का एकमात्र साधन था। हादसे की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस थाने से एएसआई भागीरथ, लेख राम और ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के लाइनमैन श्रवण कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

 पशु डॉक्टर मुकेश कुमार, पशुधन निरीक्षक अर्जुन राम सारण और पवन कुमार इंडलिया ने ऊंट का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जबड़े के पास करंट लगने से ऊंट की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान भेराज राम, पूनम चंद, हरजी, मंतूराम नायक, सुखराम, विशनाराम लिछमण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: