Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर बंद का आह्वान: बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने फन्ना बाबू  के निधन पर जताया शोक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाजार रहेंगे बंद

rk
2 weeks ago
बीकानेर बंद का आह्वान: बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने फन्ना बाबू  के निधन पर जताया शोक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाजार रहेंगे बंद
बीकानेर बंद का आह्वान: बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने फन्ना बाबू  के निधन पर जताया शोक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बाजार रहेंगे बंद
 
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और भामाशाह शिव रतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के आकस्मिक निधन पर पूरे व्यापारिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनका निधन चेन्नई में हुआ। Bikaner Vyapar Udyog Mandal द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक बीकानेर बंद का आह्वान किया गया है मंडल के अध्यक्ष Jugal Rathi ने सभी व्यापारियों और उद्योगपतियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। राठी ने बताया कि फन्ना बाबू का जीवन व्यापार, उद्योग, समाजसेवा और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बीकानेर के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से शहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
 
उन्होंने कहा कि शिवरतन अग्रवाल का व्यक्तित्व सरलता, विनम्रता और सहयोग की भावना से भरा हुआ था। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और भामाशाह की परंपरा को आगे बढ़ाया। मंडल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। विशेष रूप से उनके पुत्र Deepak Agarwal सहित पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई ।
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: