चिकित्सा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वर्मा से पूछा क्या प्रसूताएं पीबीएम में नचाती हुई आई थी क्या
चिकित्सा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वर्मा से क्या प्रसूताएं पीबीएम में नचाती हुई आई थी क्या
बीकानेर। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम में 5 महिलाओं की किडनी फेल हो जाने के बाद प्रदेश स्तर तक पीबीएम की छवी धूमिल हुई है। घटना के बाद सरकार व पीबीएम प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है। इसको लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने पीबीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसको लेकर जोधपुर एम्स की टीम ने आकर पूरी जांच की लेकिन अभी तक उसकी कोई रिपोर्ट नहीं आई। इसी बीच गुरुवार को चिकित्सा मंत्री बीकानेर पहुंचे और उन्होंने प्रसुताओं से मिले उनके हालचाल पूछे व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से पूरी जानकारी ली। चिकित्सा मंत्री ने प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होंने मीडिया के तीखे सवालों के जबाब दिये लेकिन बाद में सवालों के जबाब दिये बिना बीच में छोडक़र निकल गये। भाजपा सरकार ने जहां महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी के जिम्मेदार मंत्री महिलाओं के प्रति कितने मानवीय है। इसका जीता जागता उदाहरण गुरूवार को बीकानेर में देखने को मिला। जब कलक्टर सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश के चिकित्सा मंत्री व जिले के प्रभारी गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र वर्मा से यह प्रश्न कर डाला कि बताएं प्रिसिंपल साहब जिन 5 प्रसूताओं का पीबीएम के आईसीयू में इलाज चल रहा है। वो नाचते आई थी या पैदल चलकर। प्रभारी मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अब विपक्ष प्रभारी मंत्री पर आरोप लगा रहा है कि मानवीय संवेदनाओं की बातें करने वाले गजेन्द्र सिंह खींवसर सता के मद में यह भूल गये है कि प्रसूताएं इस परिस्थितियों नाचते कैसे आ सकती है। सतापक्ष के मंत्री और विधायकों के बड़बोलेपन उनके अंहकार को उजागर कर रहे है। जब मौजूद संवाददाताओं ने खी ंवसर को इस प्रकार के प्रश्न का जबाब देने को कहा तो वे प्रश्न को टाल गये और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को आगे करते हुए इस पूरे प्रकरण पर सफाई देने को कहा। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि शुक्र मानों की वे पीबीएम अस्पताल पहुंच गये तब उनकी जान बच गई। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की अधिकांश प्रसूताएं थी। जहां उनका अच्छा इलाज नहीं हुआ। इसी वजह से गंभीर हालात में वे पीबीएम रैफर होकर आई।
मैं रहूं या न रहूं.बोले डॉ सुरेन्द्र वर्मा
उधर जब प्रेस वार्ता के दौरान जब मंत्री ने इस पूरे मामले पर चिकित्सकीय बीमारियों के चलते सफाई देने को कहा तो उन्होंने मंत्री के सामने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मैं इस पद पर रहूं या ना रहूंज्ज्.। इस प्रकार के संदेश की गूंज भी कलक्टर के गलियारों में खूब गूंजी। प्रेस वार्ता के बाद अनेक पत्रकार उनको यह पूछते नजर आएं कि इस संदेश का क्या भावार्थ था। जिस पर उन्होंने हंसकर बात टाल दी। ऐसे में अब मेडिकल क ॉलेज प्राचार्य के इस स्टेटमेंट को किन अर्थों में लिया जाना चाहिए यह भी सवाल उठने लगे है।
किडनी फेल मामले में डॉक्टर्स को क्लीन चिट! पीबीएम
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि जोधपुर से मंगलवार को बीकानेर पहुंची 6 डॉक्टर्स की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। भर्ती सभी 5 महिलाओं की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। कुछ महिलाओं को यूरिनल इश्यूज हुए थे,लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है। सिर्फ प्रीति नाम की मरीज की हालत अभी तक गंभीर है, जिसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग की जा रही है और हर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जांच टीम ने सैंपल भी कलेक्ट किए है, उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से अभी तक लापरवाही सामने नहीं आई है।सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को बाजार से मंगवाए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाए थे। इसके बाद ही महिलाओं की तबीयत बिगड़ती गई। मामले में राज्य सरकार के स्तर पर 2 जांच कमेटी भी बनाई गई है,जिसमें जोधपुर मेडिकल कॉलेज की टीम पीबीएम हॉस्पिटल में जांच कर बुधवार को लौट गई। वहीं ड्रग कंट्रोलर की कमेटी फिलहाल जांच कर रही है। ऐसे में क्या अब ये माना जाएं कि इस मामले में चिकित्सकों को सरकार की ओर से क्लीन चिट दे दी गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ