सोलर प्लांट से केबिल चोरी का मामला, पांच घंटे में पुलिस ने खोला राज, चार को किया गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोलर प्लांट से केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जामसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में 10 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें परिवादी ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने केबिल चोरी कर ली है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ रणवीर ङ्क्षसह के सुपरविजन में थानाधिकारी ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटना के पांच घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में नापासर के रहने वाले मोहित पुत्र देवीलाल, गजनेर के सुधीर खान पुत्र पप्पु खान, रेखाराम पुत्र अन्नाराम, भंवरलाल पुत्र सहीराम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कैंपर को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई केबिल को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने सभी को पीसी रिमांड पर भेजा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ