"प्रभु आपकी कृपा से..." भजनों से गूंजा वृद्ध आश्रम, बुजुर्ग बोले - आज किसी ने हमें याद किया
"प्रभु आपकी कृपा से..." भजनों से गूंजा वृद्ध आश्रम, बुजुर्ग बोले - आज किसी ने हमें याद किया
बीकानेर, 21 जून। "प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है" - सच में, जब बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो लगता है सब सार्थक हो गया।
स्माइल फाउंडेशन की ये भजन संध्या बहुत प्यारी पहल रही। रमण सांखला जी का गणेश भजन, सपना तंवर के "जगत जननी मेरी मैया" और "प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है" सुनकर वहां मौजूद वृद्धजनों का मन भाव विभोर हो गया।
आश्रम में कुल 19 वृद्धजन, कोई 7 साल से तो कोई 17 साल से वहां हैं और उनके सेवा के लिए एक पूरा परिवार नियुक्त है। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 5 वाले आश्रम में बुजुर्गों ने कहा "आज कौन सा दिन है पता नहीं, पर आज किसी ने हमें याद किया"। बस यही तो चाहिए उन्हें - अपनापन।
निशा कछावा, प्रेम रतन कच्छावा, स्वीटी पारीक और पूरी टीम के अलावा पार्षद सुधा आचार्य जी को भी सलाम जिन्होंने गणेश भजन से माहौल बना दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ