Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर मूल के व्यापारी दंपति के साथ 20 लाख के आभूषणों की हुई लूट

rk
2 months ago
बीकानेर मूल के व्यापारी दंपति के साथ 20 लाख के आभूषणों की हुई लूट

बीकानेर मूल के व्यापारी दंपति के साथ 20 लाख के आभूषणों की हुई लूट 

बीकानेर। गंगाशहर मूल के निवासी नवरत्न सुराणा और उनकी पत्नी रेखा के साथ लुधियाना के सुंदर नगर क्षेत्र में लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जब दंपती स्कूटी पर सवार होकर हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी सुंदर नगर मुख्य सड़क पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानबूझकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद बदमाशों ने रिवॉल्वर और धारदार हथियार दिखाकर उन्हें डराया और गहने लूट लिए। ​बदमाशों ने रेखा सुराणा के गले से सोने की चेन और दोनों हाथों की उंगलियों से हीरे व सोने की चार अंगूठियां लूट लीं। इसके अलावा नवरत्न सुराणा के गले से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी भी छीन ली गई। विरोध करने पर लुटेरों ने दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। बदमाशों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सुए (नुकीले कांटे) से वार किया, जिससे उनके हाथों और गले पर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायलों को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। ​पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूटे गए जेवरों की कीमत 18 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी और उन्हें दंपती की दिनचर्या की जानकारी थी। बता दें कि नवरत्न सुराणा गंगाशहर के इंद्रा चौक निवासी और भाजपा नेता मोहन सुराणा के चचेरे भाई हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: