बड़ी खबर: एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में टक्कर, 7 की मौत, एक्सीडेंट के बाद लगी आग
बड़ी खबर: एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक में टक्कर, 7 की मौत, एक्सीडेंट के बाद लगी आग
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसे में 22 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ