Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बस-ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत, 21 घायल, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे

rk
5 months ago
बस-ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत, 21 घायल, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे

बस-ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत, 21 घायल, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे

जोधपुर। जोधपुर में बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक्सीडेंट NH 125 जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर केरु गांव की सरहद पर सुनारों की प्याऊ के आगे मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचाया।

प्राइवेट बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं। वे रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। बस में 47 लोग सवार थे।

हादसे के दौरान बाइक सवार सरकारी टीचर भी चपेट में आ गए। उनके पैर का पंजा कटकर अलग हो गया।

शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया- बस में सवार रावल वीनू भाई (50) पुत्र चिमन भाई निवासी इंद्रा नगर वसानीरेल साबरकांठा, सुरेश (36) पुत्र लाला भाई निवासी तालुकाडा (अरवल्ली), वीनू भाई पुत्र मारोसा और जयेश पुत्र मारोसा की मौत हो गई।

मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया- अस्पताल में 25 घायलों को लाया गया था। इनमें से चार की मौत हो गई। 21 का इलाज चल रहा है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: