Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: बीच रास्ते बस रोककर चालक-परिचालक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप

rk
6 hours ago
बीकानेर: बीच रास्ते बस रोककर चालक-परिचालक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप
बीकानेर: बीच रास्ते बस रोककर चालक-परिचालक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप
 
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक निजी बस को बीच रास्ते रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ मारपीट, जानलेवा हमला तथा लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कई नामजद आरोपियों सहित 8 से 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भागीरथ विश्नोई (50) निवासी गांव गोडू, थाना बज्जू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की सुबह करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच वीर दुर्गादास सर्किल के पास आरोपियों ने उसकी बस को रोक लिया। इसके बाद हथियारों से लैस होकर बस में घुस गए और चालक व परिचालक अनोपाराम विश्नोई के साथ मारपीट की।
 
आरोप है कि परिचालक पर चाकू और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। दोनों को बस से घसीटकर नीचे उतार दिया गया तथा बस के शीशे भी तोड़ दिए। आरोपियों ने परिचालक का मोबाइल फोन और बस की बुकिंग के 15,350 रुपये भी छीन लिए।
 
रिपोर्ट में कर्णवीर सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, दिनेश पुत्र रामचंद्र विश्नोई, कुलदीप पुत्र शंकरलाल छंगाणी, अशोक सिंह निवासी बीकानेर सहित 8-10 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: