Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सवारियों को बैठाने को लेकर बस कंडक्टर के साथ मारपीट

rk
3 months ago
सवारियों को बैठाने को लेकर बस कंडक्टर के साथ मारपीट


सवारियों को बैठाने को लेकर बस कंडक्टर के साथ मारपीट
नोखा।  नोखा पुलिस थाने में  रासीसर निवासी अजय मण्डा ने मामला दर्ज करवाया है। अजय का आरोप है कि नोखा में उनके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और जेब से 3 हजार रुपए जबरन छीन लिए गए।
अजय मण्डा लोक परिवहन की दो बसों में कंडक्टर हैं, जो नागौर से बीकानेर तक नोखा होते हुए चलती हैं। 20 जनवरी 2026 को 

दोपहर करीब 4:25 बजे वह नवली गेट के पास अस्थाई बस स्टैंड पर बस में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान देशनोक निवासी 

अशोकदान, प्रेमदान, करणदान और 4-5 अन्य लोग लोहे के पाइप लेकर वहां पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने गालियां दीं और कहा कि नोखा से सवारियां क्यों बैठाई जा रही हैं। अजय ने परमिट होने की बात कही तो 

अशोकदान ने लोहे के पाइप से सिर पर वार करने की कोशिश की। शोर सुनकर बस चालक ओमप्रकाश और फरसाराम मौके पर 

पहुंचे और बीच-बचाव किया।
इसके बाद प्रेमदान ने रूट छोडऩे की धमकी दी। इसी दौरान करण ने अजय से मारपीट की और शर्ट की जेब में रखे सवारी भाड़े के 

3 हजार रुपए छीन लिए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा नोखा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: