बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में अशोक झाबक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि कालूबास में चेतनजी माली के कुएं के पास स्थित लूणकरण के घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने माल पार कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में रखे 8 चांदी के सिक्के, एक चांदी की पूजा की थाली, पीतल के बर्तन, देचकी, पारात, थाली, टोकना, दस कटोारी, गैस सिलेंडर सहित सामान चोरी कर ले गए। परिवदी ने बताया कि घर करीब 20 दिनों से बंद था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ