Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: नकबजनी की वारदातें उजागर, लाखों का सोना-चांदी बरामद

Bansal
1 month ago
बीकानेर: नकबजनी की वारदातें उजागर, लाखों का सोना-चांदी बरामद

बीकानेर: नकबजनी की वारदातें उजागर, लाखों का सोना-चांदी बरामद

बीकानेर।  गंगाशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों जगदीश कुमार लखेसर, राहुल नायक और संजय कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अब तक करीब 25 लाख रुपए कीमत का सोना-चांदी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले दिन के समय शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। मकान के लंबे समय से बंद होने की पुष्टि करने के बाद रात में वहां पहुंचकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक कटर की मदद से मकान के ताले, दरवाजे और अलमारियां काटकर अंदर प्रवेश करते और नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद सोने-चांदी को ठिकाने लगाने और उसकी पहचान बदलने के लिए उसे गलाने का प्रयास किया जाता था।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: