Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंचायत चुनाव का शंखनाद: विशाल पंचायत राज सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुटने का आव्हान

Bansal sadi
2 weeks ago
पंचायत चुनाव का शंखनाद: विशाल पंचायत राज सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुटने का आव्हान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज 09 अगस्त 2026 को पंचायती राज चुनाव 2026 के शंखनाद को लेकर खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के 2 ए.डी. (आड़ूरी) में एक विशाल पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल का कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 14 ए.डी. से लेकर 2 ए.डी. तक 200 छोटी गाडिय़ों और 150 ट्रैक्टरों के विशाल काफिले के साथ एक शानदार रैली निकाली गई। रैली के मार्ग में दो बुलडोजर (जेसीबी) मशीनों के जरिए पुष्प वर्षा कर पूर्व मंत्री का शाही स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने श्री मेघवाल को 40 किलो की विशाल फूलमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

 


खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आयोजित यह प्रथम विधानसभा स्तरीय सम्मेलन राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस सम्मेलन के मंच से गोविंद राम मेघवाल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ यह हुंकार भरी कि आने वाले चुनावों में तीनों पंचायत समितियों—पूगल, खाजूवाला और छतरगढ़—में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी। इसके साथ ही, बीकानेर जिला परिषद में भी पहली बार कांग्रेस के किसी मजबूत और जमीनी नेता को जिला प्रमुख बनाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
इस भव्य जनसभा में उमड़े हजारों लोगों के जनसैलाब और उनके अपार उत्साह को देखकर गदगद हुए श्री मेघवाल ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने भारी संख्या में पधारे बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि यह अपार भीड़ और शांत वातावरण इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

 


 मेघवाल ने राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार को अनुभवहीन करार देते हुए कहा कि आज प्रदेश की बागडोर एक ऐसे मुख्यमंत्री के हाथ में है जो पहली बार के विधायक हैं और जिन्हें विधानसभा में बोलने तक के लिए दूसरों से पूछना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सभी मजबूत और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर घरों में बैठा दिया है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो चुके हैं। उन्होंने पंचायती राज चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल से प्रदेश में पंचायतों के चुनाव जानबूझकर नहीं करवाए गए और जब हाई कोर्ट ने आदेश दिया तब जाकर सरकार को चुनाव करवाने की याद आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय रहते चुनाव की पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि एकजुटता से ही विरोधियों को शिकस्त दी जा सकती है।

 


देश की आर्थिक और राष्ट्रीय परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में हर साल दो करोड़ रोजगार और खातों में 15 लाख रुपये देने का वादा करने वाली सरकार आज 12 साल बाद भी युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। इसके विपरीत, सरकार ने रेलवे, बीएसएनएल, बैंक और एयरपोर्ट जैसे देश के बहुमूल्य संस्थानों का अपने चहेते उद्योगपतियों के लिए निजीकरण कर दिया है। उन्होंने पेट्रोल की 100 रुपये से पार कीमतों और उसमें इथेनॉल की मिलावट का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे आम आदमी की गाडिय़ों की उम्र घट रही है और इसका सीधा फायदा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटे की फैक्ट्री को हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उन 700 किसानों की शहादत को याद किया जिन्होंने अपनी जमीनें बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
स्थानीय सांसद और देश के कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि पिछले 20 सालों से दिल्ली में बैठने वाले सांसद ने अपने क्षेत्र में  कोई बड़ा एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे वे जनता के सामने गिना सकें। उन्होंने कहा कि आज देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन कानून मंत्री मौन बैठे हैं। नीट  परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कई बार पेपर लीक हो चुके हैं, जिसके कारण हताश होकर कई विद्यार्थियों ने अपनी जान दे दी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर लाठियां भांजी गईं, लेकिन सांसद महोदय ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
देश के प्रजातंत्र और संविधान को खतरे में बताते हुए श्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित विश्व के सबसे बड़े संविधान को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के नाम पर 200 करोड़ रुपये की कथित लूट का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई या किसी रिटायर्ड जज से जांच करवाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में वन विभाग, राज रकबे और गोचर भूमि के नाम पर पीढिय़ों से रह रहे गरीबों के मकानों को तोडऩे के लिए दिए जा रहे नोटिसों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने बाड़का ग्राम सहित अन्य जगहों पर मस्जिदों और गरीबों के घरों को गैरकानूनी तरीके से गिराए जाने की निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि जब भी देश या समाज पर कोई हमला होगा, वे सबसे आगे खड़े मिलेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े।
अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये की लागत से नहरों और माइनरों का नया जाल बिछाया। हर गांव में पानी की समस्या सुलझाने के लिए 550 करोड़ रुपये से पानी की 116 टंकियां बनवाईं और घर-घर जल कनेक्शन दिए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2 ए.डी. जैसी जगहों पर 12वीं तक के स्कूल खुलवाए, ताकि गरीब तबके की बच्चियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसके अलावा बीकानेर में करोड़ों रुपये की लागत से 5 मंजिला अंबेडकर हॉस्टल का निर्माण भी शुरू करवाया। उन्होंने जनता से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जो भी गांव विकास से वंचित रह गए हैं, उन्हें सड़क, पानी और शिक्षा से पूरी तरह परिपूर्ण कर दिया जाएगा।
जनसभा के अंत में  मेघवाल ने युवाओं से सोशल मीडिया पर मुखर होने और विरोधियों के दुष्प्रचार का पुरजोर तरीके से जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी 36 कौमों से आपसी भाईचारा, एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखने की अपील की ताकि देश को बांटने वाली ताकतों को हराया जा सके। राजेंद्र मेघवाल,रामनारायण, पप्पू गढ़वीर,देवा राम, पंजू राम,सरवन राम,हीरा राम,नारू राम,सवाई,रामचन्द्र राम, धर्मा राम,अर्जुन तंवर,नारू राम,मेवा राम, नाजू खान,बजरंग ,रामेश्वर नाडा,ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा,सरपंच सदाम,कयामुदिन ब्लॉक अध्यक्ष,तिलोक भींचर,मकबूल पीसीसी,अब्दुला पीसीसी,राजेंद्र जांगू,सुभान खान,कमल जी,महमूद गंगाजली,शोकत अली  सरपंच माधोडीगी,सतासर सरपंच बरकत अली, भीम सिंह किशनपुरा आदि मौजूद रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: