बड़ी खबर: मौसम विभाग की चेतावनी बीकानेर सहित इन जिलों में ओले गिरने की संभावना
बड़ी खबर: मौसम विभाग की चेतावनी बीकानेर सहित इन जिलों में ओले गिरने की संभावना
जयपुर। श्रीगंगानगर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इधर, राजस्थान में 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है।
इससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम ड्राई रहा।
सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि गुरुवार देर शाम जैसलमेर के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। फलोदी के आसपास भी आसमान में बादल छाए।
पश्चिमी जिलों में हल्की गर्मी: राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब भी गर्मी है। अक्टूबर में तापमान 39 डिग्री तक रिकॉर्ड हो रहा है। गुरुवार को जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, बाड़मेर में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में 37.3 डिग्री रहा।
ठंडी हुई रातें, पारा 20 डिग्री से नीचे: रात में हल्की ठंडक शुरू हो गई। सीकर, पिलानी, टोंक, भीलवाड़ा समेत कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। माउंट आबू में गुरुवार रात में सबसे ज्यादा ठंडक रही। जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अब आगे क्या?: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार से राज्य में मौसम ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। इसके बाद राज्य में 24 अक्टूबर से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इस सिस्टम का असर बीकानेर संभाग के एरिया में दिखेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ