बड़ी खबर: हवाला के माध्यम से असली नोटों के साथ नकली नोट खपाने का प्रयास था, पुलिस ने सप्लाई करने आये दो युवकों को दबोचा
बड़ी खबर: हवाला के माध्यम से असली नोटों के साथ नकली नोट खपाने का प्रयास था, पुलिस ने सप्लाई करने आये दो युवकों को दबोचा
बीकानेर। बीकानेर जिला एक तरह से नकली नोटों का बड़ा अड्डा बन गया है। आये दिन नकली नोटों के साथ आरोपी पकड़ जा रहे है। सोमवार को ही कोटगेट पुलिस ने पिछले 22 लाख रुपये के नकली नोट प्रकरण में एक आरोपी को पकड़ा है। सोमवार रात असली की आड़ में नकली नोटों, साइड प्रिंटेड नोट साइज कागजो की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए युवकों के तार हवाला कारोबार से जुड़ गए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में असली की आड़ में नकली नोट और नोट के साइज के बॉर्डर प्रिंट किये सादे कागजो को बनाने, खपाने का खेल लंबे समय से चल रहा है और सोमवार रात भी हवाला के माध्यम से करीब 65 लाख की रकम इन नकली नोट जैसे दिखने वाले कागजो के माध्यम से खपाने के प्रयास में 2 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने आरोपियों से एक बोलेरो कार भी जब्त की है व सप्लाई देने आए 2 युवकों को धर लिया है। युवक जिस हवाला कारोबारी से ये नोट लेकर आये थे उसकी तलाश में पुलिस दल अलग अलग जगहों पर दबिश दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा 500-500 रुपये की 10-10 गड्डियो के 5-5 लाख रुपये के बंडल बनाये हुए थे। इन बंडलों में ऊपर-नीचे के नोट असली ओर बीच मे साइड प्रिंटेड नकली नोट डाल रखे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े ये दो युवक गांव सारोठिया और बामनवाली के बताए जा रहे है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ