28 सितंबर यानी कल से देश के तमाम बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने वाले थे. ये तीन दिवसीय हड़ताल अब टाल दी गई है. हड़ताल से महज एक दिन पहले IBA और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU की देर रात बैठक हुई. इस बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई और कुछ फैसले भी किए गए. जिसके बाद इस हड़ताल को टाल दिया गया है.ये हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक होने वाली थी. जिसको आम जनता भी काफी परेशान थी. क्योंकि इससे बैंक से जुड़े काम भी प्रभावित होने वाले थे. लेकिन एक दिन पहले ही हड़ताल टालने के फैसले से अब जनता भी राहत की सांस लेगी.
देर रात बैठक में हुई चर्चा
दरअसल हड़ताल से महज एक दिन पहले यानी 27 सितंबर की देर रात इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU (Union Forum of Bank Unions) के बीच बैठक हुई. इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी जिसके बाद यूनियनों ने इस तीन दिवसीय हड़ताल को आगे के लिए टाल दिया है.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ