बड़ी खबर: आखिर हेड कांस्टेबल की थाने से गायब बुलेट मिली, एसपी ने दिए जांच के आदेश
बड़ी खबर: आखिर हेड कांस्टेबल की थाने से गायब बुलेट मिली, एसपी ने दिए जांच के आदेश
बीकानेर। खाजूवाला थाने से क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल की बुलेट मोटरसाइकिल के गायब होने और बाद में वापस मिलने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, थाने परिसर से बुलेट गायब होने के बाद इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची। शिकायत के कुछ समय बाद ही बाइक आश्चर्यजनक रूप से वापस मिल गई।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि थाने के एक चालक ने बाइक को लावारिस समझकर मॉडिफिकेशन कराने के लिए श्रीगंगानगर भेज दिया था। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।घटना को गंभीरता से लेते हुए बीकानेर पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की भी चर्चा है।थाने से सरकारी वाहन के गायब होने और फिर वापस मिलने की इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर विभागीय जांच पर टिकी है कि आखिर लापरवाही हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ