कर्क राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को करियर और पैसों के मामले में बरतनी होगी बड़ी सावधानी!
कर्क राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को करियर और पैसों के मामले में बरतनी होगी बड़ी सावधानी!
ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है और इन्हें राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त हैं. नक्षत्रों में बुध ग्रह को आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध देव 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देरी, रुकावटें या योजनाओं के रद्द होने की आशंका हो सकती है. गलतफहमियों, बहस और विवाद की संभावना बढ़ सकती है. अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि बुध के वक्री होने से किन राशियों को नुकसान होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपके तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में, यह समय उन जातकों के लिए कठिन रह सकता है जो क्रिएटिव राइटर, राइटर, मीडिया, मास कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, मार्केटिंग या पीआर से जुड़े हैं. बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आप अपने द्वारा लिखे गए कंटेंट से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं. ऐसे में, आपको मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए एक काम को कई बार करना पड़ सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो धन का भाव माना जाता है. ऐसे में इस समय आपके लिए जीवन के बड़े फैसले लेने से बचना ठीक रहेगा. बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपकी याददाश्त थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए किसी भी पेमेंट का समय पर भुगतान करने के लिए रिमाइंडर लगाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जिसे खर्चों का भाव माना जाता है. ऐसे में, आपको बीते समय में अपने खर्चों और आपके द्वारा लिए गए फैसलों पर पुनः सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है. इस समय आप धन से जुड़े फैसले लेने से बचें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके नौवें भाव में होने जा रहे हैं. इस भाव का संबंध भाग्य से होता है. ऐसे में, आपको यात्रा से जुड़े सामान, टैक्स और कानूनी दस्तावेजों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. इस दौरान आपकी बातों को लोगों द्वारा गलत समझा जा सकता है, जो बदनामी या ट्रोलिंग की वजह बन सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह की आठवें भाव में उपस्थिति को शुभ नहीं माना जाता है जो अब इसी भाव में वक्री हो रहे हैं. ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री का समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है. इस अवधि में आप किसी भी कानूनी, बिजनेस या अन्य पार्टनरशिप के बारे में पुनः सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपको कुछ ऐसी बातों का पता चल सकता है जो आपके पक्ष में न हों.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ