Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कुंभ राशि में बुध हुए मार्गी, 29 जून तक फूंक-फूंककर कदम रखें इन 4 राशियों के लोग

rk
2 months ago
कुंभ राशि में बुध हुए मार्गी, 29 जून तक फूंक-फूंककर कदम रखें इन 4 राशियों के लोग

 कुंभ राशि में बुध हुए मार्गी, 29 जून तक फूंक-फूंककर कदम रखें इन 4 राशियों के लोग

ग्रहों के राजकुमार बुध का कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं. यानी बुध की सीधी चाल शुरू हो गई है. बुध देव अब 29 जून तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषविद के अनुसार, बुध की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों को नुकसान दे सकती है. खासतौर से चार राशियों (कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन) को इस वक्त बहुत सतर्क रहना होगा. ज्योतिषविद ने मार्गी बुध के चलते इन राशियों में आने वाली समस्याएं और उनके उपाय बताए हैं.

कर्क राशि
मार्गी बुध के कारण कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आपके करीबी रिश्तों में दरार पड़ सकती है. स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले भयंकर नुकसान की वजह बन सकते हैं. रुपयों के लेन-देन की सख्त मनाही है.
उपाय: बुध के मार्गी रहने तक हर दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

कन्या राशि
इस दौरान कन्या राशि के जातकों को भी सावधानी से काम लेना होगा. खर्चों में अनायास वृद्धि हो सकती है. आय के साधन कमजोर पड़ सकते हैं. ये आपके धैर्य और संयम की परीक्षा का समय है. प्रतियोगी परीक्षा में कठिन प्रयास के बाद ही सफलता हाथ लगेगी.
उपाय: गणपति महाराज को हरे रंग के फल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी समय प्रतिकूल दिख रहा है. धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में समस्या हो सकती है. संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद भी खड़ा हो सकता है. घर-परिवार में लोगों के बीच अनबन बढ़ सकती है. करियर-रोजगार का भी बहुत ख्याल रखना होगा.
उपाय: भोले शंकर की नियमित पूजा से लाभ होगा. हर सोमवार भगवान को बेलपत्र जरूर चढ़ाएं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. कीमती चीजों पर खर्च बढ़ सकता है. निवेश आदि के मामले भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इसलिए इस दौरान कोई नया निवेश न ही करें तो बेहतर होगा. सेहत का भी ख्याल रखें.
उपाय: भगवान शिव के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: