Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कल से 4 राशियों के शुरू अच्छे दिन, बुधादित्य योग से होगा धन लाभ

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 months ago
कल से 4 राशियों के शुरू अच्छे दिन, बुधादित्य योग से होगा धन लाभ

 कल से 4 राशियों के शुरू अच्छे दिन, बुधादित्य योग से होगा धन लाभ

Budh Gochar 2026: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 22 अगस्त 2026 को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सिंह राशि में सूर्य पहले से मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग बुद्धि, वाणी, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है.बुध 7 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है.सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़े हैं.ऐसे में दोनों ग्रहों की युति को कई क्षेत्रों में तरक्की के लिए शुभ माना जाता है.हालांकि इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य भी यहां स्थित हैं.इस दौरान नौकरी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और स्किल की सराहना हो सकती है.नई जिम्मेदारी या उपलब्धि मिलने के योग बन सकते हैं.
आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रह सकता है.अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं.जो लोग लंबे समय से किसी नए काम या योजना पर विचार कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर कई नए रास्ते खोल सकता है.नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं.कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. आपके काम की सराहना हो सकती है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आने की संभावना है.आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है. कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं.व्यापारियों के लिए पार्टनरशिप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.विदेश से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है.नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है.कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता का उचित फल मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है.इसके अलावा जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: