बदमाशों ने फिर महिला के गले से मंगलसूत्र तोडक़र ले गये
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र तोडक़र ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तिलकनगर गली नंबर-15 निवासी भींवराज सिंह पुत्र लालूनाथ सिद्ध ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे उसकी मां घर से टहलने के लिए निकली थीं।
इसी दौरान गली में बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मौका पाकर उनकी माता के गले से मंगलसूत्र तोडक़र फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं और आरोपी मौके से भाग निकले।
पीडि़त की रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात तीन बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ