Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिले के साधुना गांव का बीएसएफ जवान नरेंद्र डूडी बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद

rk
3 months ago
जिले के साधुना गांव का बीएसएफ जवान नरेंद्र डूडी बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद


जिले के साधुना गांव का बीएसएफ जवान नरेंद्र डूडी बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद 
बीकानेर।  बीएसएफ जवान नरेंद्र डूडी बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे कक्कू क्षेत्र के साधुना गांव के निवासी थे। उनके शहीद होने की सूचना गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।
साल 2023 में भर्ती हुए थे
पारिवारिक सदस्य शिव डूडी ने बताया कि नरेंद्र डूडी साल 2023 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए थे। वे देश की सेवा में तैनात थे। उनके निधन से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख है।
शहीद नरेंद्र डूडी का परिवार लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके बड़े भाई जगदीश डूडी इंडियन एयरफोर्स में सेवारत हैं। ताऊ श्रवणराम डूडी भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
बड़ा भाई एयरफोर्स में दे रहे सेवा
इसके अलावा चाचा रामलाल और चंदूराम डूडी भी सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चाचा सोहनराम डूडी और भाई लोकेश डूडी वर्तमान में बीएसएफ में तैनात हैं।
शहीद नरेंद्र डूडी की पार्थिव देह शनिवार को उनके पैतृक गांव साधुना पहुंचा। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: