पारिवारिक विवाद में बेरहमी से मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक विवाद में भाई के साथ भाईयों द्वारा मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गंाव में 21 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते चार भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घायल को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कई लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ