बीकानेर: जीजा पर लगा साले के अपहरण का आरोप, साले ने दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर: जीजा पर लगा साले के अपहरण का आरोप, साले ने दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। परिवादी ने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति पर उसके भाई को ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रामपुरा बस्ती निवासी विजय सिंह (28) ने रिपोर्ट में बताया कि उसके जीजा डूंगर सिंह निवासी जांगलू के साथ परिवार का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते परिवादी की बहन उनके पास रह रही थी। परिवादी का आरोप है कि डूंगर सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके भाई गजेन्द्र सिंह का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ